
संगीत जोड़ कर रख देता है दिल से दिमाग तक सारे तार,
संगीत ही है ऐसी कला जो ले जाये दुखो और ग़मो के उस पार…
जहाँ ख़ुशी बस्ती है, जहाँ एक अलग सी ही दुनिया दिखती है,
सारी कुदरत की सुंदरता अलग से बिखरने लगती हैं,
वो चाहे ढलते हुए सूरज की लालिमा हों,
या हरी भरी कुदरत की छाती हों,
वो चाहे मानव निर्मित सार सुथरी सड़क हो…
संगीत की धुन में खो देते है अपनी सुद-बुद कई लोग,
उनके लिए संगीत ही हैं उनको रखने के लिए निरोग,
शांत और धीमा संगीत में बड़ा अच्छा लगता है योग,
तो धीमे संगीत के साथ करो योग और रहो निरोग,
संगीत है ही ऐसी चीज़ जिसे सुनने के बाद,
अलग सा आत्मविश्वास आता हैं,
चहरे पर अलग सा निखार छा जाता हैं,
किसी और का पता नहीं पर मेरा दिल इसमें डूबना चाहता है।
#विजय सिंह यादव